फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे पकड़ा हेरोइन तस्करी का नाइजीरियन सरगना

Mon, 23 Jul 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोपी सरगना नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। जुलाई माह में पकड़ी हेरोइन के करीब आधा दर्जन मामलों में इस विदेशी का नाम आया था। जिस पर कुल्लू पुलिस ने जाल बिछाया। ग्राहक बनकर उसे खेप के साथ कुल्लू बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।      

विज्ञापन


कुल्लू जिला में जुलाई माह के दौरान हेरोइन तस्करी के 12 मामले पकड़े गए हैं। इनमें से कई मामलों में इसी विदेशी का नाम आया था। पुलिस ने ग्राहक बनकर दिल्ली में नाइजीरियन से डील की। यहां शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की और कुल्लू ले आए। यहां पहले से गिरफ्तार लोगों से सरगना की शिनाख्त करवाई।

तकनीकी जांच में यह नाइजीरियन तस्करों का सरगना निकला है। शिनाख्त होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मौके पर आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन व 0.2 नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं। दिल्ली में कुल्लू पुलिस सरगना के घर तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई। जिस कारण बड़ी मात्रा में हेरोइन नहीं पकड़ी जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शालिनी अग्निहोत्री
अब दोबारा पुलिस दिल्ली में रेड करने की योजना बना रही है। उक्त विदेशी कुल्लू में हेरोइन की तस्करी में संलिप्त रहा है और घाटी में स्वयं ही हेरोइन को पहुंचाने का काम करता था। डेविड, मार्क और जॉन के नाम से यहां रहता था और वह वोल्वो बस द्वारा हेरोइन व अन्य नशे की सप्लाई करता था। काफी समय से पुलिस सरगना तक पहुंचने के लिए प्लान बनाने के साथ ही सबूत एकत्रित कर रही थी।

जांच में पाया कि विदेशी चंडीगढ़ पुलिस के रडार पर भी था। अब पुलिस यह भी देख रही है कि कुल्लू में पहुंच रही नशे की खेप का संबंध कहीं प्रदेश के अन्य जिलों से तो नहीं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके नेटवर्क व साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर शिमला पुलिस भी संपर्क में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें