फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: कसोल में ढाबे से एक किलो 312 ग्राम चरस बरामद, महिला गिरफ्तार

Mon, 19 Apr 2021 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
एक किलो 312 ग्राम चरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कुल्लू में पार्वती घाटी के कसोल में पुलिस ने एक ढाबे में छापा मार कर एक किलो 312 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। ढाबा चला रही एक महिला पर चरस बेचने का आरोप है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मणिकर्ण में एक ढाबे में एक महिला द्वारा चरस बेची जा रही है।

विज्ञापन


ऐसे में हरकत में आई पुलिस ने योजनाबद्घ तरीके से ढाबे में छापा मारा और मौके से एक किलो 312 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने  एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर चरस बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

जिसको कोर्ट में पेश करने की पक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। महिला से चरस खरीदने और बेचने को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने 36 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें