कोटखाई में एक और गुड़िया के अपहरण का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया। गुड़िया स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। स्कूल गेट के पास ही युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और वहां से फरार हो गए।
स्कूल शिक्षकों ने वाहन से ही आरोपियों की गाड़ी का पीछा किया और कुछ दूरी पर गाड़ी को रोक कर छात्रा को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
इन्हें वहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सभी आरोपी विकासनगर, शिमला के रहने वाले हैं। वीरवार शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा घर जाने के लिए निकली तो स्कूल गेट के पास सौरव ठाकुर, शिवम वशिष्ठ और साहिल पुंटा निवासी विकासनगर, शिमला ने उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा।