फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार सिंह मामले में सीबीआई ने दर्ज की तीन एफआईआर

Sat, 28 Oct 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रक्षक होशियार सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। ये तीन प्राथमिकियां शिमला स्थित सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा में दर्ज की गई हैं। हिमाचल हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो के नई दिल्ली स्थित निदेशालय ने होशियार सिंह मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है। इस टीम के प्रमुख एसपी बीके विरदी हैं।

इस टीम में लगभग 15 अधिकारी और कर्मचारी हैं। सीबीआई ने एक एफआईआर होशियार सिंह की हत्या और दूसरी प्राथमिकी अवैध वन कटान के आरोप में दर्ज की है। एक अन्य एफआईआर इस मामले की छानबीन में लीपापोती करने के आरोप में पंजीकृत बताई जा रही है।
विज्ञापन


होशियार सिंह को करसोग के एक जंगल मेें संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर उल्टा लटका पाया गया था। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच 13 सितंबर को सीबीआई को दी। इस पर मामला दर्ज करने के एक महीने के भीतर सीबीआई को प्रदेश उच्च न्यायालय को स्टेटस रिपोर्ट भी देनी होगी।
विज्ञापन

क्या है मामला

नौ जून को वन रक्षक होशियार सिंह का शव गुरजब जंगल में पेड़ पर उल्टा लटका हुआ मिला। पहले इस मामले में स्थानीय पुलिस ने हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने जल्दबाजी दिखाते हुए अगले ही दिन इसे आत्महत्या के केस में बदल दिया। दाल में कुछ काला मानते हुए जनता सड़कोें पर उतर आई, जिसके बाद प्रदेश में एक बड़ा जनांदोलन खड़ा हो गया।

मामला हिमाचल हाईकोर्ट के संज्ञान में गया तो प्रदेश उच्च न्यायालय ने इसे आगे सीबीआई जांच को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें