फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: एनआईए इंस्पेक्टर विजय कुमार को पुलिस पदक से नवाजा

Thu, 27 Jan 2022 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विजय कुमार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर 27 साल तक सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने जिला लाहुल-स्पीति, मंडी और कांगड़ा आदि जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विजय कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के ब्लॉक टौणी देवी (बमसन) के अंतर्गत गांव नरसीन के रहने वाले एनआईए के इंस्पेक्टर विजय कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पुलिस पदक प्रदान किया। एनआईए इंस्पेक्टर विजय कुमार पुत्र रिखी राम ठाकुर निवासी ककड़ियार जिला हमीरपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


इनकी पढ़ाई सरकारी स्कूल ककड़ियार और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में हुई है। विजय कुमार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर 27 साल तक सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने जिला लाहुल-स्पीति, मंडी और कांगड़ा आदि जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं। उसके बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। विजय कुमार एनआईए में कई महत्वपूर्ण मामलों की अन्वेषण टीम में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें