फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मनसा मंदिर के प्रवेश द्वार पर ISIS कमिंग सून की धमकी

Tue, 03 Jan 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू में आईएसआईएस एजेंट आबिद के पकड़े जाने के बाद अब धर्मपुर मनसा माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर आईएसआईएस कमिंग सून की धमकी छापी गई है। लिखावट स्टेंसिल (विशेष अक्षरों को छापने वाला बोर्ड) की तरह लग रही है।
विज्ञापन


इसमें लाल सियाही से आईएसआईएस कमिंग सून की धमकी दी गई है। साथ ही ऊर्दू में ‘लाअल्लाइल्लइल्ललह’ लिखा गया है। यह किसी की शरारत है या सच में आतंकी संगठन की कोई धमकी है, पुलिस इन पहलुओं की जांच में जुट गई है।

मनसा देवी मंदिर कालका शिमला नेशनल हाईवे पर है। स्थानीय लोगों ने मंदिर में छपी धमकी को देखा तो इसकी सूचना धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश पंवर को दी। स्थानीय पुलिस को सूचना प्रधान ने दी और पुलिस प्रभारी अनिल ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने धर्मपुर के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को बुलाकर ऊर्दू का अनुवाद करवाया। एसपी सोलन अंजुम आरा ने कहा कि यह किसी की दहशत फैलाने की साजिश भी हो सकती है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें