फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम दरकिनार कर दी पदोन्नति, पूर्व निदेशक के खिलाफ होगी जांच

Fri, 28 Jun 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक पर नियम ताक पर रखकर चहेतों को पदोन्नति देने का आरोप लगा है। एक सामाजिक संस्था ने मामले में विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत करते हुए 2015 में हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक और निर्णय पर जांच की मांग की है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने आपराधिक मामला न मानते हुए अब मामले की जांच भाषा एवं संस्कृति विभाग को भेज दी है। इस शिकायत में विभाग के पूर्व निदेशक को आरोपी बनाया है और अब उनके खिलाफ जांच की सिफारिश की गई है।

रिसर्च एंड वेलफेयर संगठन ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि  भाषा एवं संस्कृति विभाग में नियम दरकिनार कर सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट टेंपल आफिसर के पद से रिसर्च असिस्टेंट के पद पर प्रमोशन कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 अप्रैल 2015 को विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रमोशन के लिए रिसर्च असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के अलग-अलग नियुक्ति और प्रमोशन नियम मर्ज कर दिए। विजिलेंस को लिखे पत्र में संगठन ने आरोप लगाया कि इन दोनों पदों से रिसर्च असिस्टेंट बनाने के लिए न तो कोई प्रमोशन का कोटा था और न रिक्ति।

इन पदों को प्रमोशन से भरने का 30 प्रतिशत कोटा भी 1997 में क्लर्क, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट को प्रमोशन देकर खत्म कर दिया। संगठन अध्यक्ष संजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि विभागीय सचिव ने जांच की, लेकिन बाद में ठंडे बस्ते में चली गई, जिसके बाद अब ठाकुर ने विजिलेंस से शिकायत कर दी। विजिलेंस ने भी इसे आपराधिक षड्यंत्र के बजाय विभागीय अनियमितता मानते हुए मामला जांच के लिए भाषा निदेशालय को भेज दिया।

अब वर्तमान निदेशक खुद ही पूर्व निदेशक के खिलाफ जांच करेंगे। विजिलेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर कहा कि ब्यूरो आपराधिक प्रवृत्ति के मामलों की जांच करता है, लेकिन जिन मामलों में प्रोसीजरल लैप्स हुआ हो, उन्हें संबंधित विभाग को भेज दिया जाता है। इस मामले में भी विभागीय चूक की बात सामने आई है इसलिए जांच विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें