फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, 4 खबरी पकड़े, कई ट्रैक्टर भी जब्त

Wed, 25 Jan 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर इलाके में खनन माफिया ने मंगलवार को पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। उत्तराखंड के डकरानी इलाके से खनन माफिया का नेटवर्क चलने की सूचना पर एसपी सौम्या की अगुवाई में पुलिस टीम ने मानपुर देवड़ा में दबिश दी थी।
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान चार खबरी दबोचे गए जबकि तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं। ऑपरेशन के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि मानपुर-देवड़ा इलाके में खनन के बाद चालाकी से खननकारी रेत-बजरी और पत्थर लेकर हिमाचल में दाखिल होते हैं।

चेकिंग पर फर्जी बिल दिखाकर बताया जाता है कि माल उत्तराखंड से आ रहा है। यहां 300 रुपये में एक फर्जी बिल बनाया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस पर नजर रखने के लिए रखे गए थे स्पेशल बाइकर

पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के डकरानी इलाके से खनन माफिया का नेटवर्क चल रहा है। बाकायदा कुछ बाइकर सूचना देने के लिए रखे गए हैं, जो अवैध खनन के दौरान किसी भी अधिकारी की दबिश की सूचना शेयर करते हैं। डकरानी से ही फर्जी बिल जारी होते हैं।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो माफिया ने भागने के इरादे से पथराव कर दिया। एसपी सौम्या ने बताया कि पुलिस ने चार खबरी दबोचे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वे फर्जी बिलिंग के जरिए इलाके में अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे। एक बिल 300 रुपये में बनाकर दिया जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें