फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल करके पत्नी से बात की, फिर फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 07 Feb 2018 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे रामाबाई इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति बलवीर सिंह(35) ने वीडियो कॉल कर पत्नी से बातचीत की और फिर फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल के दौरान बलवीर की पत्नी को फंदा दिखा, जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन बलवीर की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार बलवीर सिंह रामाबाई स्थित अपने घर में रहता था जबकि उसकी पत्नी बिहाल में रहती है। बीते सोमवार देर शाम को उसने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल कर बातचीत की।

इस दौरान पत्नी ने फंदा देखा, शक होने पर सरवरी में रह रही अपनी सास को इसकी जानकारी दी। बलवीर की मां, भाई और जीजा रामाबाई पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक का अपना कारोबार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एएसपी निश्चित सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें