फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीटीयू के रजिस्ट्रार समेत तीनों आरोपियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 02 Feb 2019 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) के रजिस्ट्रार एवं एचएएस अधिकारी हरि सिंह राणा समेत तीनों आरोपियों को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विजिलेंस ने शुक्रवार दोपहर दो बजे तीनों को हमीरपुर स्थित विशेष सत्र न्यायालय में पेश किया। इससे पूर्व न्यायालय ने वीरवार को तीनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।

विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक विजिलेंस बीडी भाटिया ने कहा कि एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद तीनों आरोपियों को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को 13 जनवरी तक न्यायिक रिमांड मिली है।

विज्ञापन

पुलिस ने बीते बुधवार को एचएएस अधिकारी हरि सिंह राणा, शुल्भ अग्रवाल और रितेश बंसल को सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा में स्टोन क्रशर लगाने की एवज में विजिलेंस ने एक लाख रुपये घूस के साथ दबोचा था। एचएएस अधिकारी राणा तकनीकी विवि में रजिस्ट्रार के पद से पूर्व सिरमौर के उपमंडल पांवटा में एसडीएम रहे हैं।

पांवटा में एसडीएम रहते एक कारोबारी ने पांवटा में स्टोन क्रशर लगाने के लिए फाइल जमा करवाई थी, जिस पर एसडीएम के हस्ताक्षर अनिवार्य थे। 29 जनवरी को विवि से एक दिन का अवकाश लेकर वह इस कार्य को निपटाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। जहां वह पहले से विजिलेंस के बिछाए जाल में फंस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें