फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में आतंकी हमले की सूचना पर हिमाचल में अलर्ट

Thu, 16 Mar 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर पुन: आतंकी हमला होने की संभावना के खुफिया इनपुट के चलते पठानकोट एयरबेस को छावनी में तबदील कर तलाशी अभियान जारी है। हिमाचल के बॉर्डर एरिया को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस विषय पर डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि हिमाचल की सीमा को सील कर दिया गया है। कंडवाल बैरियर पर भी कमांडो दस्ता तैनात किया गया है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस हर तरह की स्थिति  से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की आशंका की खुफिया सूचना के बाद ऐहतियातन गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक परविंद्र तिवारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर पहले से ही सुरक्षा चाक-चौबंद है और हाई अलर्ट के बाद समूचे एयरपोर्ट क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर वाहन और आने-जाने वाले लोगों की गहन चैकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें