हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पूरी आपबीती पुलिस से सांझा की। संयोगवंश इसी दौरान गिरोह के दो सदस्य उससे एक लाख लेने आने वाले थे। धर्मपुर पुलिस ने बेहद ही चौकसी से गिरोह के सदस्यों को दबोचने का जाल बिछाया।
जानकारी के मुताबिक जैसे ही पीड़ित ने उन्हें एक लाख की राशि दी पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि गिरोह ने इस तरह की वारदातों को अन्य स्थानों पर भी अंजाम दिया होगा।
एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।