फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम लोन के चक्कर में गवां दिए 1.70 लाख, महिला ने लगाया चूना

Wed, 15 Jun 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
व्यक्ति मोबाइल फोन पर आई कॉल के माध्यम से लाखों के चक्कर में ठगी का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला का एक और व्यक्ति मोबाइल फोन पर आई कॉल के माध्यम से लाखों के चक्कर में ठगी का शिकार हुआ है। बीस लाख के होम लोन के चक्कर में पीड़ित व्यक्ति ने अपनी मेहनत की कमाई से जोड़ी 1.70 लाख की रकम गंवा दी।
विज्ञापन


थाना सदर में इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में एक निजी मेडिकल लैब में कार्यरत कर्मी अमित कुमार ने कहा कि एक निजी फाइनांस कंपनी की प्रतिनिधि के रूप में आरती मेहरा नाम की महिला ने उसके मोबाइल पर कॉल किया।

जिसमें उसने एक लाख की पॉलिसी लेने पर बीस लाख हाउस लोन दिए जाने की बात कही। इसी लालच में शिकायतकर्ता ने महिला के कहे मुताबिक दिए गए  बैंक आफ महाराष्ट्र के दिए गए अकाउंट में 1.70 लाख की राशि जमा करवाई।
विज्ञापन


पैसा जमा करवाने के तुरंत बाद महिला का नंबर पर बार बार प्रयास करने के बावजूद न तो कॉल रीसिव की गई और न ही कोई जवाब मिला। इस पर पीड़ित अमित कुमार ने 10 जून को थान सदर में उसके साथ हुई ठगी की इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई।

थाना सदर पुलिस ने शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ इस केस से संबंधित कोई पुख्ता तथ्य नहीं लग पाए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें