फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के दागी विधायकों, सांसदों पर गृह विभाग ने कसा शिकंजा

Sun, 23 Mar 2014 11:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस और विजिलेंस से राज्य में विधायकों और सांसदों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों की विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च 2014 के फैसले में विधायक-सांसदों के खिलाफ ट्रायल एक साल में पूरा करने के आदेश दिए थे। इसी आधार पर राज्य में सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के चुनाव सेल की टीम जिलों के थानों में दर्ज मामलों की जानकारी एकत्र कर रही है।

विजिलेंस की एक अन्य टीम विजिलेंस थानों में दर्ज मामलों के आधार पर नेताओं की सूची बना रही है।

नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल, दून के विधायक राम कुमार, पूर्व विधायक सिंघी राम और किशन कपूर, सांसद वीरेंद्र कश्यप और अनुराग ठाकुर आदि नेताओं पर आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


विधायक अनिरुद्ध सिंह और बंबर ठाकुर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है। सूत्र बताते हैं कि सूची में करीब 30 नेताओं के नाम होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें