फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरती मॉडल ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Sun, 22 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के नगर निगम धर्मशाला के गमरु मोहल्ला में एक उभरती मॉडल-एक्टर ने किराये के कमरे में दुपट्टे से पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रिचा धीमान अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में थी।
विज्ञापन


वह कई फिल्मों और सैकड़ों एलबमों में काम कर चुकी है। मौजूदा समय में पहाड़ी एलबम में काम कर रही थी। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है। सुसाइड नोट पर कथित तौर पर मॉडल ने अपनी मौत का कारण कथित प्रेम प्रसंग बताया है।
  युवती की मां ने बयान दिया है कि उसके एक पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित संबंध थे। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को युवती की अन्य दोस्त से भी बात हुई थी। इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस के पास है।
विज्ञापन

मॉडल ने कमरे में लगाया फंदा, लोगों ने सुबह देखा

युवती की ओर से फंदा लगाने का पता शुक्रवार सुबह चला, जब उसके क्वार्टर में कुछ जान-पहचान के लोग गए तो युवती को पंखे से लटका पाया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है। फोरेंसिक लैब से सहायक निदेशक डॉ. एसके पाल और मामराज शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा कर अहम सुराग एकत्रित किए हैं। उधर, एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस थाना धर्मशाला में आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मिस नगरोटा भी रही हैं रिचा

मलां निवासी 24 वर्षीय रिचा धीमान ने कम उम्र में एक्टिंग और मॉडलिंग क्षेत्र में खुद को स्थापित कर लिया था। वह एक बार मिस नगरोटा के खिताब से भी नवाजी जा चुकी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें