फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के घर दागी गोलियां

Sat, 21 Jan 2017 08:22 PM IST
टीम डिजिटल, गाजीपुर
विज्ञापन
फायरिंग के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर बाजार में शनिवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक व्यापारी द्वारा रंगदारी न देने पर दहशत फैलाने के लिए धुआंधार फायरिंग की गई। इसके बाद पिस्टल और तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। नाराज लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर चोचकपुर-नंदगंज सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर घंटों बाद जमा समाप्त कराया। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर और छह 32 का खोखा बरामद किया। इस मामले में व्यापारी ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। 

रामजी गुप्ता (48) की चोचकपुर बाजार में जनरल स्टोर की दूकान है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे  रामजी अपने दूकान पर पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बाइक सवारों को देखते हुए रामजी घर में चले गए, जबकि उसकी पत्नी मीना दरवाजे पर खड़ी थीं।
विज्ञापन


इस बीच बदमाशों ने रामजी को पूछते हुए सात राउंड गोली दागी। जिससे पूरे बाजार में दहशत फैल गया। आस-पास के लोग खिड़की-दरवाजा बंद कर घरों में सहमे हैं। फायरिंग के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। उनके भागने के बाद लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चोचकपुर-नंदगंज मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और 24 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दो घंटा बाद नौ बजे जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मौके से 32 बोर के छह और 315 बोर का एक खोका बरामद किया। रामजी ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

 इस संबंध में एसओ त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक नामजद  राजू सहित दो अन्य के खिलाफ  धारा 307, 386, 504, 506,7 क्रिमिनल ला के तहत मुकदमा पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी गई है। 
विज्ञापन

रंगदारी मांगने से दहशत में हैं कारोबारी

फायरिंग के बाद सहमे लोग - फोटो : अमर उजाला
चोचकपुर बाजार निवासी रामजी गुप्ता बताया कि चार जनवरी  की शाम सात बजे दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश उसकी दूकान पर पहुंचे। एक बदमाश ने उसे अपना नाम राजू यादव बताया। उस पर पिस्टल तानते हुए कहा कि तुम मुझे 11 तारीख तक रंगदारी का तीन लाख रुपये दे दो।

इसका ख्याल रखना कि अगर यह बात पुलिस को बताई अथवा पैसा नहीं दिया तो तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ सकता है। धमकी के बाद रामजी के साथ ही उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया था। 

रामजी रंगदारी मांगने वाले लोनेपुर निवासी राजू यादव के घर पर गया और उसके भाई संजय यादव से जान बचाने की गुहार लगाई थी। संजय ने रामजी को यह आश्वासन दिया था कि तुम निश्चित रहो, तुम्हें कुछ नहीं होगा, लेकिन शनिवार को बदमाशों द्वारा फायर किए जाने से मैं पूरी तरह से दहशत में आ गया हूं।

इस संबंध में सीओ आरडी यादव ने कहा कि रामजी ने रंगदारी मांगने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। अगर उसने यह बताया होता तो निश्चित कार्रवाई की जाती। जबकि रामजी से चार जनवरी की रात ही बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। फायरिंग की घटना के तत्काल बाद लोगों ने सड़क पर बिजली का खंभा रखकर जाम लगा दिया था इस कारण पुलिस की सौ नंबर की गाड़ी भी बदमाशों का पीछा नहीं कर सकी।

उधर घटना को लेकर कारोबारियों में जहां दहशत व्याप्त है, वहीं बाजारवासी गुस्से में हैं। लोगों का कहना था कि अपराधियों के मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें