फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की अभिनेत्री से मुंबई में ऑनलाइन ठगी, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 18 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी के साथ मुंबई में हजारों रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। शातिरों ने युवती के खाते से तीन बार निकासी कर करीब 60 हजार रुपये निकाले हैं। ठगी का शिकार हुई मंडी जिला की निवासी है और मायानगरी में काम करती है।

विज्ञापन


युवती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। युुवती ऑनलाइन ठगी के बाद से आहत है। मंडी शहर के समखेतर की रहने वाली मालवी मल्होत्रा धारावाहिक के अलावा करीब आधा दर्जन तमिल फिल्मों में काम कर चुकी है।

इसके अलावा मालवी वहां एमसीए की पढ़ाई भी कर रही है। मुंबई स्थित बर्सोवा की ठाणे पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह शनिवार को घर पर थीं।

पांच बजे के करीब उसके मोबाइल नंबर पर बैंक से तीन लगातार मेसेज आए। पहले मेसेज में 29 हजार 990, दूसरे में 460 और तीसरे मेसेज में 29 हजार 960 रुपये की निकासी हुई थी। दो मिनट के अंदर युवती के खाते से करीब 60 हजार 440 कट चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने कैश लैस योजना पर उठाए सवाल

इसी बीच युवती ने बैंक को फोन किया और एटीएम को ब्लॉक करवा दिया। इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत ठाणे पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कैश कार्ड से एक बड़ी कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग हुई है।

ऑनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद अभिनेत्री ने केंद्र सरकार की कैश लैस योजना पर सवाल उठाए हैं। कहा कि बैंकों में हमारा पैसा सुरक्षित नहीं है। सरकार को ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि कोई ऑनलाइन ठगी का शिकार ने हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें