फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर हड़प ली 39 हेक्टेयर भूमि, तहसीलदार समेत आठ पर केस

Mon, 24 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के थनीकपुरा गांव में धोखे से 39 हेक्टेयर भूमि हड़पने के आरोप में पुलिस ने तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी सहित आठ लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने शिकायतकर्ता पर सामान चोरी करने, धमकाने एवं धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थनीकपुरा निवासी मुखत्यार चंद ने चिंतपूर्णी पुलिस थाने में शिकायत देकर रेणू, रेणू बाला, सुनील, सोनिया शर्मा, रविंद्र कुमार निवासी थनीकपुरा एवं तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पर धोखाधड़ी से 39 हेक्टेयर भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता मुखत्यार चंद ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने राजस्व अधिकारियों से मिलकर धोखे से उनकी जमीन अपने नाम करवा ली है और भूमि पर अवैध तरीके से भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया क्रॉस केस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 420, 465, 471, 474, 120बी के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष में शिकायत कर्ता सोनिया ने मुखत्यार चंद, उनकी पत्नी किरण बाला और बेटे पुनीत कुमार पर सामान चोरी करने, धमकाने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

सोनिया का आरोप है कि मुखत्यार चंद और उसका परिवार उनके भवन के काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और उनका सामान चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 447, 415, 434, 341, 506, 379, 420, 426 के तहत केस दर्ज किया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें