फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने नशीली दवा पिलाकर लूटे 40 लाख, प्रापर्टी डीलर बन कर की 70 लाख की ठगी

Sat, 22 Jun 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

धर्मशाला के साथ लगते शामनगर में 4 कनाल 10 मरले भूमि दिलाने का झांसा देकर रामनगर चक्की पठानकोट निवासी को उत्तराखंड की एक महिला ने ठगी का शिकार बनाया है। महिला ने 70 लाख रुपये की ठगी की है, जिसमें से 30 लाख पीड़ित ने महिला को धर्मशाला, जबकि 40 लाख देने के लिए वह उसके पठानकोट स्थित किराए के मकान में गया था, जहां पर उसे नशीली दवाई पिलाकर महिला ने लूट लिया।

विज्ञापन


इस संदर्भ में पीड़ित ने पुलिस थाना पठानकोट डिवीजन-दो में महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। जानकारी के अनुसार रामनगर चक्की पठानकोट निवासी रमेश्वर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पिछले कुछ समय से धर्मशाला में जमीन खरीदने का प्लान बना रहा था। इस दौरान संगीता निवासी गांव पिपल पोखर तहसील हल्दवानी जिला नैनीताल उतराखंड से उसका संपर्क हुआ।

विज्ञापन

शामनगर के पास एक 4 कनाल 10 मरले का प्लाट दिखाया, जिसकी कीमत 98 लाख रुपए बताई थी। कीमत तय होने के बाद रमेश्वर सिंह ने उसे 30 लाख रुपये बतौर ब्याना दिया। इसके बाद अगले दिन उसे 40 लाख रुपये लेकर पठानकोट स्थित उसके किराये के मकान में आने को कहा। इसके बाद रामेश्वर सिंह पठानकोट स्थित महिला के कमरे में पहुंच गया, जहां पर महिला ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर 40 लाख रुपये भी लूट लिए।

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना पठानकोट डिवीजन-दो में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने थाना प्रभारी अवतार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एएसआई पवन कुमार की टीम ने महिला को उतराखंड से गिरफ्तार किया है। महिला से 60 लाख रुपये मौके पर बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें