घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती के उसरैना गांव की है। यहां एक युवक को घर से बुलाने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई।
सूचना पर सीओ अंशुमान मिश्रा और थानेदार निशिकांत राय मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। उमर अली का बेटा अनीश उर्फ सोनू (22) ट्रक चालक था। वह रात को घर के अंदर सो रहा था।