फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता के खिलाफ ठियोग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। आरोपी मजदूरी का काम करता है और वह 9 साल की बेटी और एक छोटे बेटे के साथ रहता है। आरोपी पिछले कुछ समय से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। खुद पीड़ित बच्ची ने पुलिस के समक्ष इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन


वह रायबरेली का रहने वाला है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे टीम के साथ थाने पहुंचे और प्रभारी से मामले से जुड़े दस्तावेज लेकर कार्रवाई की जा रही है। उधर, डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें