फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करके पति फरार

Wed, 02 Sep 2020 05:23 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी थाना एरिया में पति कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी तुलसी (35) अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों के साथ सिंघाना रोड पर किराए के मकान में रहता था। तुलसी और उसकी पत्नी शहर में मजदूरी का काम करते थे। यहीं पर करीब दस अन्य मजदूर भी परिवार के साथ रहते है। सुबह सभी काम पर चले गए।

दोपहर में सुुुशील दो अन्य लोगों के साथ कमरे पर आया। युवक ने देखा की तुलसी के कमरे में ताला के बजाय कुंडी लगी है। उसने कमरे के बाहर के कुछ सामान को अंदर रखने के लिए कुंडी खोला। अंदर देखा को कमरे में खून था। सुनील ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से पत्नी आरती और तीनों बच्चों के शव बरामद किए। साथ ही मौके से खून से सनी कुल्लाड़ी मिली है। पुलिस के अनुसार सभी के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन से चार निशान मिले हैं। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी चंद्रमोहन भी वारदात स्थल का मुआयना किया। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें