फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में पूर्व प्रधान 14 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी-कलखर मार्ग पर गलमा के पास जिला पुलिस ने एक पूर्व प्रधान को 14 किलो 154 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गाड़ी में जाहू की ओर जा रहा था। गुप्त सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान देवी सिंह उर्फ सूर्या निवासी गांव धमरेहड़ तहसील पधर के रूप में हुई है। गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भी था।

विज्ञापन


वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के तुरंत बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और आरोपी के धरमेहड़ स्थित घर में छापा मारा। पुलिस ने छह घंटा सर्च के बाद 1 लाख 3 हजार नकद, गहने, डिजिटल तराजू, जमीन, गाड़ी और जीवन बीमा के कागजात, खाली मोबाइल फोन के डिब्बे और कुछ सिम कार्ड बरामद किए हैं। पिछले दस सालों में अब तक मंडी जिला पुलिस की ओर से पकड़ी यह सबसे बड़ी खेप है।

उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आरोपी की सारी संपत्ति की जांच की जाएगी। यदि संपत्ति गलत तरीके से अर्जित की गई होगी तो उसे भी मामले के साथ जोड़ा जाएगा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें