फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा न होने पर बाप ने एक दिन की बेटी को मार डाला

Fri, 31 Jul 2020 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी जिले के नसलोह में एक बाप ने बेटा न होने पर अपनी एक दिन की बेटी को मार डाला। पत्नी को लहूलुहान कर बेटी को उससे छीनकर गायब हुए आरोपी बाप को पुलिस ने धर दबोचा है। पूछताछ में उसने हत्या करके नवजात को दफनाने की बात कुबूल ली है। आरोपी हरीश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने नवजात का शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को आरोपी की पत्नी ने बताया है कि उनका पहले से एक बेटा और बेटी हैं। उसका पति एक और बेटा चाहता था, लेकिन बेटी होने पर गुस्साए उसके पति ने इस दरिंदगी को अंजाम दिया है।

दिल दहला देने वाली इस घटना से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को पीटकर लहूलुहान किया है। उसे जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया है। आरोपी शारीरिक रूप से अक्षम है। उसने प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी हरीश कुमार के खिलाफ धारा 498 ए, 307, 302 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें