फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नकाबपोशों ने कबाड़ के गोदाम पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचा संचालक

Tue, 22 Sep 2020 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
शातिर सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नालागढ़ के राजपुरा (मूसेवाल) में एक कबाड़ के गोदाम पर दोपहर बाद बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने गोदाम के कार्यालय पर गोलियां बरसा दीं। इससे कबाड़ गोदाम का संचालक बाल-बाल बच गया। तीन फायर करने के बाद नकाबपोश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बद्दी से एएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी नवदीप सिंह, डीएसपी विवेक व नालागढ़ के थाना प्रभारी निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर पौने दो बजे की है। कबाड़ के संचालक बलविंद्र सिंह इस दौरान गोदाम पर नहीं थे। उनके छोटे भाई साहिब सिंह गोदाम के कार्यालय में बैठे थे। इस बीच, बिना नंबर प्लेट की बाइक पहले नालागढ़ की ओर गई और साथ ही वापस आ गई। उसमें सवार दो लोगों ने कार्यालय पर गोलियां दाग दीं। कार्यालय में बैठे साहिब सिंह के कान के बिल्कुल पास से गोली निकली और वह बाल-बाल बच गए।

कार्यालय में दो छोटे बच्चे भी बैठे थे, लेकिन खुशकिस्मती से ये तीन गोलियां किसी को नहीं लगीं। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। साहिब सिंह ने बताया कि नकाबपोश उनके बड़े भाई को मारना चाहते थे। वह उस दौरान गोदाम पर नहीं थे। उधर, सूचना मिलते ही बलविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हें इस तरह की धमकियां मिलती रही हैं। इसकी शिकायत उन्होंने बद्दी और नालागढ़ पुलिस को दी है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें