फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर

Tue, 21 Nov 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले के डलहौजी छावनी क्षेत्र में शातिर ने एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया है। हालांकि आरोपी इससे कैश निकालने में असफल रहा। मगर वह शटर तोड़कर भीतर पहुंच गया है। सैन्य क्षेत्र में हुई इस वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है।
विज्ञापन


हालांकि आरोपी मुंह पर रूमाल जैसा कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला देर रात का है जब चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में सेंध लगाने की कोशिश की। अज्ञात चोर एटीएम के शटर का ताला तोड़ने में तो कामयाब हुए।

मगर मशीन के भीतर से कैश नहीं निकाल पाए और शटर खुला छोड़ कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी अगली सुबह उस समय चली जब लोगों ने एटीएम के शटर को टूटा हुआ देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इसके बाद बैंक प्रबंधन से एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो इसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया है जो कि मुंह पर रुमाल बांधे हुए है। पुलिस को शक है कि उक्त युवक ने ही इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है।

बता दें कि कुछ वर्ष पहले भी पर्यटन नगरी डलहौजी में पीएनबी बैंक में चोरों ने सेंधमारी करने की कोशिश की थी। लेकिन, चोरी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इसके बाद डलहौजी पुलिस ने चोरों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की थी।

डलहौजी के थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस तरह की वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें