हत्या के बाद कहीं चाचा भूत बनकर परेशान न करें, इसके लिए हत्यारों ने उसके हाथ पैरों पर कीलें ठोंक दी।
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद कहीं चाचा भूत बनकर परेशान न करें, इसके लिए हत्यारों ने उसके हाथ पैरों पर कीलें ठोंक दी। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां भोटा के साथ लगते नाले टियाले दा घाट में पहले भतीजे और उसके दोस्त ने अपने चाचा को मौत के घाट उतारा।
उसके बाद चाचा के चेहरे को जला दिया और हाथ-पैर में कीलें ठोंक दीं। पुलिस पूछताछ में आरोपी भतीजे कर्ण सिंह ने इसका हैरतअंगेज खुलासा किया। कर्ण सिंह का कहना है कि गांव में प्रचलन है कि अगर किसी अविवाहित की मौत हो तो उसके पांव और माथे पर कीलें ठोंकनी पड़ती हैं।
ताकि बाद में परिजनों को वह भूत बनकर तंग न करे। पुलिस ने भोटा के पास पुल के नीचे मिले शव के मामले की गुत्थी चार दिन में सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। हत्या के मामले में आरोपियों से पुलिस ने सख्त पूछताछ की तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए।