फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्ट पलटने के मामले में गाइड की गिरफ्तारी, जमानत पर रिहा

Sat, 30 Oct 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

शनिवार को जांच अधिकारी एएसआई कपिल कुमार की अगुवाई में टीम ने बाशिंग के पास छरूडू घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान पुलिस ने राफ्ट को कब्जे में लिया और कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस ने राफ्ट के गाइड को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग में ब्यास में पलटी राफ्ट के गाइड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे बाद में जमानत और मुचलका पर रिहा किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त राफ्ट को कब्जे में ले लिया है। हादसे में मृत दोनों पर्यटक महिला के शव दिल्ली से मुंबई के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को जांच अधिकारी एएसआई कपिल कुमार की अगुवाई में टीम ने बाशिंग के पास छरूडू घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान पुलिस ने राफ्ट को कब्जे में लिया और कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस ने राफ्ट के गाइड को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर कुछ लोगों के बयान भी लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भंडारी ने कहा कि हादसे कैसे हुआ इसके पीछे किस तरह की लापरवाही रही है। इसको लेकर विभागीय जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ब्यास की धारा पर रिवर राफ्टिंग के पलटने से दो महिला पर्यटक की मौत हो गई थी। जबकि चार अन्य इसमें घायल हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें