फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलो चरस के साथ मुंबई की दो लड़कियां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुंबई की दो लड़कियों के कब्जे से करीब आधा किलो चरस बरामद की है। इन्हें हिमाचल के कुल्लू में नाके के दौरान चेकिंग करते वक्त पकड़ा गया। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। पुलिस ने वोल्वो बस में सवार दो लड़कियों के कब्जे से करीब आधा किलो चरस बरामद की है। ये लड़कियां मुंबई की बताई जा रही हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया गया है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर के समीप पुलिस ने नाका लगा रखा था। मंगलवार देर रात करीब 12.15 बजे पुलिस को पंजाब के नंबर वाली एक बस आती दिखी। चालक को चेकिंग के लिए बस राकेने को कहा गया। इसके बाद पुलिस बस में सवार लोगों की तलाशी लेने लगी।

पुलिस को देख कर घबरा गईं लड़कियां

इस दौरान दो लड़कियां पुलिस को देख कर घबरा गईं। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें बैग की तलाशी देने को कहा, लेकिन वे चेन खराब होने का बहाना बनाकर बैग खोलने से मना करने लगीं। लिहाजा, पुलिस ने चालक और परिचालक के सामने जब बैग को खुलवाया तो उसमें रखी 465 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस के पूछने पर वे इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं।

लिहाजा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, पुलिस ने मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर पर तारा बहादुर नामक शख्स के कब्जे से 125 ग्राम चरस बरामद की है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों ने चरस किससे खरीदी और इसे कहां ले जाया जाना था।
विज्ञापन

97 ग्राम चरस के साथ युवक धरा

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की सलापड़ पुलिस चौकी के एक दल ने गश्त के दौरान पंचकुला निवासी एक युवक के पास से 97 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सलापड़ पुलिस का एक दल बुधवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गशत पर था। इस दौरान पुलिस को देख कर एक राहगीर घबरा गया। जिसकी गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ।

जब पुलिस दल ने आरोपी को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 97 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी शिनाख्त पंचकूला के सेक्टर-4 के मकान नंबर 891 निवासी तरुण शर्मा पुत्र शमशेर जंग शर्मा के रुप में हुई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें