फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सन्नी सिंह की भाभी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान तैश में आकर सन्नी ने भाभी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। गांव भड़ोलियां कलां में एक देवर ने अपनी ही भाभी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़िता आग में 80 फीसदी तक झुलस गई है। पीड़ित महिला की पहचान 28 वर्षीय बेबी रानी के रूप में की गई है। उसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, घटना में आरोपी देवर भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। वह स्थानीय निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात भड़ोलियां कलां निवासी 24 वर्षीय सन्नी सिंह की भाभी से किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन

तैश में आकर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगा दी आग

इसी दौरान तैश में आकर सन्नी ने अपनी भाभी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। महिला को आग लगाते समय आरोपी खुद भी उसकी चपेट में आ गया। बेबी की चीखो-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत से बेबी और सन्नी को आग से बचाया। लेकिन, तब तक बेबी बुरी तरह झुलस चुकी थी। महिला को फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।

यहां उसकी नाजुक हालत के कारण फौरन पीजीआई रेफर कर दिया गया। आरोपी देवर को किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति विदेश में रहता है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें