फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दादा ने किया रेप, हुई गर्भवती

Fri, 01 Apr 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
दुराचार का आरोप नाबालिग के दादा पर लगा है। नाबालिग अब सात माह से गर्भवती है।
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा में नाबालिग के साथ दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चुराह क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार होने का मामला दर्ज किया गया है। दुराचार का आरोप नाबालिग के दादा पर लगा है। नाबालिग अब सात माह से गर्भवती है।
विज्ञापन


यह मामला चाइल्ड लाइन संस्‍था के बाद पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यह नाबालिग दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि उसके साथ दादा ने दुराचार किया।

अब वह सात माह से गर्भवती है। नाबालिग के परिजनों को भी अब जाकर इस मामले का पता चला है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवा दिया है। इसके अलावा आरोपी दादा को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग के बयान लेने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें