व्हाट्सऐप पर दोस्ती करने के बाद एक शादीशुदा शख्स ने खुद को कुंवारा बनाकर एक युवती से दुराचार कर डाला
- फोटो : Demo pic
व्हाट्सऐप पर दोस्ती करने के बाद एक शादीशुदा शख्स ने खुद को कुंवारा बनाकर एक युवती से दुराचार कर डाला। युवती को जब इसका पता चला तो उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ग्वालथाई में ब्लीचिंग पाउडर कंपनी का मालिक है। पुलिस में दर्ज शिकायत में युवती ने बताया कि नौ महीने पूर्व आरोपी से उसकी व्हाट्सएप पर दोस्ती हुई।
इस दौरान आरोपी ने उसे विवाह का झांसा दिया। बाद में उससे शारीरिक संबंध भी बना लिए। युवती कुल्लू जिला की रहने वाली है और वर्तमान में हमीरपुर में रहती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ब्लीचिंग पाउडर फैक्ट्री के मालिक निवासी हमीरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।