हिमाचल के कुल्लू जिला में एक युवती के साथ दुराचार कर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है। आरोपी ने ये फोटो व्हाट्सएप पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज दिए। साथ ही ब्लैकमेलिंग भी शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती ने जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना में दुराचार को लेकर केस दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि एक युवक उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया।
वहां उसने युवती के साथ दुराचार किया। युवक ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी लिए और बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि ये अश्लील फोटो रिश्तेदरों व दोस्तों को भेज दिए है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की मगर आरोपी भी बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार पुलिस ने अब इसे पकड़ लिया है। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।