सिलाई सीखने का काम करने वाली युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। लापता युवती की लाश सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुई है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा में सामने आया है।
यहां बल्ला (खड़ौठ) में सिलाई सीखने के लिए आने वाली युवती कल्पना (21) निवासी पनापर घिरथौली की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे झाडिय़ों में फेंक दिया। युवती पांच दिन पहले 12 सितंबर को घर से लापता हुई थी।
13 सिंतबर को भवारना थाने में युवती की मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती का शव शुक्रवार को बल्ला (खड़ौठ) में सड़क से थोड़ी दूरी पर झाडिय़ों में मिला। फोरेसिंक टीम व एएसपी विजय सकलानी ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं।