फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवती का होटल से अपहरण

Thu, 08 Aug 2019 07:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सेना में भर्ती कराने के नाम पर क्षेत्र की एक युवती को अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने शिकायतकर्ता की बेटी को पहले हिमाचल के धर्मशाला के एक होटल में ठहराया, जहां से उसे एक लड़के की गाड़ी में जबरन बैठाकर उसका अपहरण करवा दिया है।

विज्ञापन


युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत में कहा है कि उसे एक महिला ने चार अगस्त को फोन कॉल कर बेटी को सेना में भर्ती कराने की बात कही।

बताया गया कि भर्ती धर्मशाला में होनी है। बेटी के साथ वह और नाबालिग बेटा भी साथ चले गए। धर्मशाला में सभी को एक होटल में ठहराया गया। खाना खाने के बाद आरोपी महिला ने बेटी को छोड़कर उन्हें घर लौटने को कहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब उन्होंने बेटी को अकेला छोड़कर जाने से मना किया तो उनसे किसी दूसरे कमरे में ठहरने को कहा गया। इस दौरान आरोपी महिला से बेटी की भर्ती से जुड़े कागज मांगे गए तो उसने कहा कि उसका भाई सैन्य छावनी से लौटेगा जहां से दस्तावेज भी मिल जाएंगे।

शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि जब आरोपी महिला पर इस बाबत जोर डाला गया तो वो झगड़े पर उतर आई। ऐसे में उन्होंने फौरन होटल प्रबंधक को कुछ गड़बड़ होने की सूचना दी।

इसी दौरान आरोपी महिला के बुलावे पर एक युवक मौके पर आया और आनन फानन उसकी बेटी को कार में बैठाकर जबरन साथ ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 में मामला दर्ज कर लिया है।

घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि एक महिला ने लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस प्राथमिक तौर पर लड़की की खोज में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें