फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टेस्ट में कम नंबर आने पर छात्रा ने कर ली खुदकुशी

Sun, 29 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर में एक दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने यह कदम हाउस टेस्ट में कम अंक आने पर उठाया। घटना शुक्रवार शाम की है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्रा बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी। 
विज्ञापन


जबकि छात्रा जबली की रहने वाली थी। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल से घर आने के बाद अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी बहन कमरे के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक छात्रा ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे में दुपट्टे से लगाया फंदा

जब उसकी बहन से दरवाजा खोलने को कहा तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने जब खिड़की से देखा तो छात्रा फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

छात्रा ने फंदा लगा कर जान क्यों दी, अभी इस बारे में पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि छात्रा को हाउस टेस्ट में नंबर कम आए थे। पुलिस इस मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है। इस बारे में परिजनों और स्कूल के शिक्षकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें