फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब के बगीचे में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते चिड़गांव के बखोली गांव में सेब के बगीचे में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बगीचे ने मालिक ने सबसे पहले इस शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसे पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल भेजा गया है। बागवान ने पुलिस को सूचना दी कि बखोली गांव में उसके बगीचे में नवजात बच्ची का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने बताया कि नवजात बच्ची का शव करीब एक दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी कमल किशोर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चिड़गांव थाना में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें