फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम का ताला तोड़ कर उड़ाए लाखों रुपये के कपड़े, मचा हड़कंप

Mon, 29 Jan 2018 01:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्तम नालागढ़-बद्दी हाईवे पर किरपालपुर के पास एक शोरूम को निशाना बनाते हुए चोरों ने कीमती कपड़े चोरी कर लिए। न्यू नालागढ़ चौक के समीप ड्यूक शोरूम का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया है।

विज्ञापन


शोरूम का मालिक रात में दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह उसे दुकानदारों ने ताले टूटे होने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान के भीतर रखे कीमती गारमेंट्स चोरी किए। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने मौके का मुआयना करके छानबीन शुरू कर दी है। शोरूम मालिक के अनुसार चोरी सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये है। नालागढ़ बद्दी हाईवे पर डंडोरा कांप्लेक्स में स्थित ब्रांड बकट ड्यूक शोरूम को हिमोद पवार चलाते हैं। 
विज्ञापन


हिमोद के मुताबिक रात्रि करीब 8:30 बजे वह शोरूम को बंद करके अपने घर चले गए थे। सुबह उसे आसपास के दुकानदारों ने फोन पर सूचना दी कि उसके शोरूम के शटर के ताले टूटे हैं। वह तुरंत ही शोरूम पहुंचे और ताले टूटे हुए पाए। 

तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ वह भीतर गया तो देखा कि सामान गायब था। हिमोद ने कहा कि शोरूम में कीमती कपड़े पैंट, शर्ट, स्वेटर, जैकेट्स, बच्चों के जैकेट्स थे। इन्हें शोरूम के शीशों में सजाया था। चोर सारे कीमती कपड़े लेकर भाग गए।

जल्द गिरफ्तार होंगे चोर : एसपी
इस बारे में एसपी बद्दी गौरव सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही नालागढ़ थाना पुलिस की एक टीम ने मौके का दौरा करके स्थिति का जायजा ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही चोरों को ढूंढ निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें