फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पत्नी को पता चली ये बात, थाने में किया हंगामा, पति गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में दंपति के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पत्नी की ओर से कोतवाली में शिकायत दी गई। दोनों पक्षों के लोग बातचीत कर हल निकालने के लिए थाने पर आए थे। मगर वहीं बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई।

विज्ञापन


थाने में हंगामे के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब महिला की ओर से दहेज और मारपीट की शिकायत की गई है।

दरअसल, मथुरा निवासी एक युवती की नोएडा सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से एक वेबसाइट के माध्यम से नवंबर-2017 में शादी हुई थी। शादी के बाद दंपति विदेश गए तो वहां पर नवविवाहिता को पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। यह बात ससुराल वालों को पता चली।

उन्होंने परिवार की लाज की बात कहकर बहू को चुप कराने का प्रयास किया। मगर इस बात को लेकर घर में विवाद रहने लगा। दो दिन पहले दंपति में मारपीट हो गई और नवविवाहिता की ओर से कोतवाली में शिकायत दे दी। दोनों पक्षों के लोग बातचीत कर हल निकालने के लिए थाने पर आए थे। मगर थाने में बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


सेक्टर-58 थाने के इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि दंपति के बीच विवाद चल रहा है और दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट का आरोप लगाया था। मगर शनिवार को पति ने थाने के पास हंगामा किया तो उसको शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें