फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से मिलाने के बहाने महिला से किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
काफी समय से अलग रह रहे पति से मिलाने की बात कर दो युवक महिला को अपने साथ ले गए। मगर दोनों महिला को उसके पति से मिलाने की बजाए एक मकान में ले गए और बारी बारी उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां सुंदरनगर उपमंडल के चांबी में एक महिला के साथ दो लोगों द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

पुलिस के अनुसार सुंदरनगर निवासी दो लोगों ने भंगरोटू क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को, जो अपने पति से अलग रहती थी से समझौता करवाने की बात कह उसे गाड़ी में बिठा कर चांबी ले आए। जहां पर वह उसे एक मकान में ले गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों ने बारी बारी किया रेप

महिला के अनुसार इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मकान में कमरे का दरवाजा बंद कर दिया तथा उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसे चुप रहने के लिए डराया धमकाया। बाद में जब आरोपी चले गए तो महिला सुंदरनगर के बीएसएल थाना पहुंची तथा उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।

जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके महिला का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। जहां पर उसके साथ दुराचार की पुष्टि होने पर पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपियों धर दबोचा। इस संबंध में थाना प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें