फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हदें पार, दो छात्राओं को लिफ्ट देकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप

Wed, 27 Jun 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में लिफ्ट देकर पांच युवकों ने दो छात्राओं के साथ गैंगरेप किया। मामले में तीन पंजाब के बठिंडा व दो स्थानीय युवाओं के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने पंजाब के तीनों पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो स्थानीय युवाओं की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं में एक लड़की नाबालिग है। मामला 15 जून का है और पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर 17 जून को उनके लापता होने का केस दर्ज किया था। अब गैंगरेप होने का मामला सामने आया है।

जांच अधिकारी एवं महिला थाना कुल्लू की प्रभारी ओमा ठाकुर ने कहा कि दोनों पीड़ित लड़कियों ने 15 जून को सेउबाग नामक स्थान पर मनाली की तरफ जा रहे एक पर्यटक वाहन से लिफ्ट ली और उन्होंने मनाली जाने की बात कही।

विज्ञापन

जबरन होटल में ले गए

मनाली पहुंचने पर दोनों लड़कियों को युवक जबरन होटल में ले गए और दुराचार किया गया। इस बीच परिवार के लोगों ने 17 जून को दोनों लड़कियों के लापता होने का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मनाली से ढूंढ निकाला।

बाद में लड़कियों ने पूरी व्यथा पुलिस को बताई। पुलिस ने दोनों का कुल्लू अस्पताल में मेडिकल करवाया जिसमें दुराचार होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने एक जांच टीम का गठन किया और 24 जून को तीनों आरोपियों को बठिंडा पंजाब से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया। 
विज्ञापन

दो की तलाश जारी

आरोपियों को कुल्लू अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए तीनों पर्यटक युवकों की पहचान 28 वर्षीय अमनदीप, 23 वर्षीय इशू तथा 23 वर्षीय अक्षय निवासी बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है।

जबकि स्थानीय दोनों युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा गैंगरेप के तीनों आरोपियों को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। दो स्थानीय लोगों के संबंधित ठिकानों पर तलाश जारी है। क्रॉस चेक कर आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें