फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी ट्रांसफर के 16 लाख लेकर गायब हुआ कर्मचारी

Thu, 10 Mar 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
कार्यालय का कर्मचारी ही पैसा लेकर फरार हो गया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के नालागढ़ में स्टेट बैंक के सामने तत्काल मनी ट्रांसफर के कार्यालय में लाखों की गड़बड़ी सामने आई है। कार्यालय के संचालक ने अपने ही कर्मी पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। अंदेशा जताया है कि कार्यालय कर्मी ने लोगों से खाते में डालने के लिए पैसे तो लिए।,
विज्ञापन


लेकिन उसे अपनी जेब में डाल लिया और नौ दो ग्यारह हो गया। प्रारंभिक चरण में करीब 16 लाख रुपये का गबन सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में संचालक अनिल हुड्डा ने बताया कि चार साल पहले उसने नालगाढ़ में स्टेट बैंक के विपरीत एक तत्काल मनी ट्रांसफर का कार्यालय खोला।

कार्यालय में कांगड़ा निवासी सुशील कुमार को बतौर कर्मचारी रखा। उसका काम लोगों से नकदी लेकर उनके खाते में ट्रांसफर करना तथा उसकी रजिस्टर में एंट्री करना था। लेकिन मार्केट से करीब 18 लाख एकत्र करके वह गायब हो गया।
विज्ञापन


एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अनिल कुमार के बयान पर 406 व 420 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अनिल हुड्डा ने बताया कि 6 नवंबर 14 से 12 मई 2015 तक दो लाख 27 हजार सात सौ रुपये जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें