फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर हुड़दंग मचाने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला होमगार्ड

Mon, 02 Jan 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल की रात को नशे में चूर चार बाइक सवार युवकों ने डयूटी के दौरान गश्त पर निकले होमगार्ड जवान को बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट का है। मृतक होमगार्ड जवान के साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन नशे में धुत आरोपी युवकों के सामने उसकी एक न चली। उसने झाडिय़ों में छिपकर आरोपियों से अपनी जान बचाई। होमगार्ड जवान के कत्ल से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की

छानबीन में जुटी है। रविवार रात को होमगार्ड जवान जोगिंद्र पाल पुत्र महाजन राम अपने साथी धनी राम के साथ रात की गश्त डयूटी पर बीट नंबर एक बस स्टैंड से डबरोग गांव तक गश्त पर था। दोनों जवान गश्त के दौरान मुख्य डाकघर के समीप करीब 11 बजे पहुंचे। 
विज्ञापन

सभी युवक जोगिंद्र पर लात-घूसों से टूट पड़े

तभी सरकाघाट की ओर से दो बाइको पर आ रहे युवकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। दोनों जवानों ने हुड़दंगियों को रोकने का प्रयास किया। युवकों ने जवानों को गालियां देना शुरू कर दीं। होम गार्ड जवान धनी राम और जोगिंद्र ने युवकों का हुड़दंग मचाने से रोका।

लेकिन नशे में धुत आरोपी युवक मारपीट पर उतारू हो गए। चारों युवकों ने जोगिंद्र पर लात घूसों से हमला कर दिया। धनी राम ने जोगिंद्र को बचाने का प्रयास किया। लेकिन युवकों ने धनीराम को भी पीटना शुरू कर दिया। उसने झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद सभी युवक जोगिंद्र पर लात-घूसों से टूट पड़े। 
विज्ञापन

चारों आरोपी पुलिस हिरासत में

धनीराम ने तुरंत पुलिस थाना सरकाघाट को घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही युवक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस गंभीर रूप से जख्मी होमगार्ड जवान जोगिंद्र को सरकाघाट अस्पताल ले गई। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया।

जोगिंद्र ने वहां पर दम दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं सभी आरोपी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें