फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में एक किलो 605 चरस के साथ चार दबोचे

Sun, 05 Jan 2020 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/बंजार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने नए साल पर घूमने के बहाने तस्करी कर रहे चार लोगों को एक किलो 605 चरस के साथ दबोचा है। आरोपी चरस की खेप एक वाहन में लेकर जा रहे थे। देर रात पुलिस ने सिधवा पुल पर नाके के दौरान वाहन की तलाशी। इस दौरान वाहन में चरस की खेप पकड़ी गई। पकड़े गए सभी आरोपी बिलासपुर जिले के हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात को बंजार पुलिस टीम ने सिधवा पुल के पास नाका लगाया था। गुशैणी की तरफ से आ रहे वाहन सीएच 03 एस-6098 को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन में बैठे चार लोग पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस को वाहन में बैठे लोगों पर कुछ शक हुआ। जब वाहन की तलाशी ली गई तो एक किलो 605 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसके बाद बंजार पुलिस ने वाहन में बैठे चार व्यक्तियों नरेश कुमार पुत्र मदन लाल गांव व डाकघर कनफरा तहसील नयनादेवी बिलासपुर, शशि पाल पुत्र राजेंद्र कुमार, हरीश कुमार पुत्र सुरजीत कुमार मंडयाली, तहसील नयनादेवी, तनु कुमार पुत्र तरसेम चंद, गांव व डाकघर सलोआ, तहसील नयनादेवी, बिलासपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तस्कर चरस को जिले से बाहर लेकर जाने की तैयारी में थे। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि बंजार में एक किलो 605 ग्राम चरस के साथ लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें