फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से भरी पिकअप को रोकने के प्रयास में सिपाही घायल, टक्कर मार भागे तस्कर

Sun, 05 Jan 2020 05:04 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज (बृजमनगंज)
विज्ञापन
पीआरबी वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा स्टेशन दुर्गा मंदिर रोड पर रविवार भोर में पीआरबी वाहन को पिकअप से तस्करों ने टक्कर मार दी। हादसे में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। वहीं घटना के बाद तस्कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लेहड़ा स्टेशन के पास गोवंश से लदा पिकअप के पहुंचते ही पीआरबी ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने दुर्गा मंदिर की तरफ मोड़ा और एक पान की गुमटी को ठोकर मारते हुए भागने लगा। 112 नंबर की गाड़ी ने उसका पीछा की। थानाध्यक्ष सहित सब को अलर्ट कर दिया गया। मंदिर होते हुए पिकअप बनगड़िया की ओर मुड़ गई, जहां दूसरी पीआरबी खड़ी थी। उसने रास्ते में गाड़ी रोक पिकअप को रोकने का प्रयास किया।

इसी दौरान पीआरबी को ठोकर मारते हुए पिकअप आगे बढ़ी। जिसमें बैठे पीआरबी वाहन में बैठे सिपाही रामाज्ञा पासवान को गंभीर चोट आई। साथ ही अन्य साथियों को हल्की चोट लगी। दूसरी तरफ से थानाध्यक्ष बृजमनगंज की गाड़ी बनगड़िया की तरफ पहुंच गई थी। जहां से पुलिस की गाड़ी ने पीछा किया तो वाहन सोना बंदी होते हुए कोल्हुई की तरफ भागने लगी।
विज्ञापन


उधर, कोल्हुई पुलिस भी सतर्क रही। ऐसे में रायपुर पंडित गांव के पास पहुंचकर पिकअप चालक ने गाड़ी खड़ी की और सभी तस्कर फरार हो गए। वहां पहुंचने पर थानाध्यक्ष कोल्हुई एवं थानाध्यक्ष बृजमनगंज को केवल पिकअप मिली जिसमें से पांच बछड़े और एक बछिया बरामद हुई। सुबह ग्यारह बजे क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने घटना स्थल व थाने पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि एक सिपाही को चोट लगी है। उसका इलाज हो रहा है। साथ ही पिकअप चालक समेत अन्य की तलास में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें