फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलसचिव को घेरने वाले SFI के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

Tue, 24 May 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राज्य सचिव सुरेश सरवाल, राज्य अध्यक्ष विवेक राणा, चंद्रकांत वर्मा, विवि इकाई अध्यक्ष नोवल ठाकुर और विजय राठौर को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई के पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। क्रमिक अनशन के 47वें दिन कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुलसचिव के घेराव मामले में नामजद पांच एसएफआई के बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और छात्रों में धक्कामुक्की भी हुई। राज्य सचिव सुरेश सरवाल, राज्य अध्यक्ष विवेक राणा, चंद्रकांत वर्मा, विवि इकाई अध्यक्ष नोवल ठाकुर और विजय राठौर को गिरफ्तार किया गया। इन पर आरोप था कि इन्होंने शनिवार को कुलसचिव के कार्यालय में दुर्व्यवहार किया।

साथ ही उनके काम में बाधा पहुंचाई। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से पहले एसएफआई कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय के बाहर धरना देकर एक सभा की। विवि इकाई अध्यक्ष नोवल, उपाध्यक्ष विक्रम कायथ और अन्य नेताओं ने साफ किया कि उनका यह आंदोलन मांगे पूरी होने के बाद ही शांत होगा।
विज्ञापन


जब तक विवि प्रशासन फीस बढ़ोतरी पर बनी हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्र इसी तरह से 48 घंटे का क्रमिक अनशन बारी बारी से जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि कुलपति आंदोलन को दबाने को पुलिस का दुरूपयोग कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज किए जा रहे हैं। कायथ ने इसे सिर्फ आंदोलन को कमजोर करने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें