फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां!

Fri, 10 Oct 2014 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुन्नी (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी के मांदरी गांव में दो पक्षों में के बीच हुई बहस हवाई फायर में तब्दील हो गई। हवाई फायर में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि उनके सामने कोई हवाई फायर नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आरोपी के पास बंदूक का लाइसेंस है। इसके पास से 16 चले हुए कारतूस और 16 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। चले हुए कारतूस के बारे में आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों को डराने के लिए इनका इस्तेमाल किया है।

पुलिस को दी शिकायत में चेतराम निवासी गांव मांदरी ने कहा कि वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी बीच रमेश की पत्नी वहां आई और उसके साथ गाली गलौच करने लगी। इसके बाद रमेश भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां आया। गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान रमेश बंदूक लेकर आया और हवाई फायर कर दिया। इस संदर्भ में थाना सुन्नी में मुकदमा दर्जकर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। एएसपी ग्रामीण संदीप धवल ने कहा कि चश्मदीद मना कर रहे हैं कि हवाई फायर हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें