इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी में आज सुबह करीब 9.30 बजे आग लग गई। आग से 22 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। मलिन बस्ती में लगी आग से पास की वर्धमान फैक्टरी को खतरा पैदा हो गया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस्ती में एक महिला चूल्हे पर खाना बनाने के लिए आग जला रही था कि अचानक आग एकदम से फैल गई और देखते ही देखते 22 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।
करीब 10 बजे बद्दी से फायर ब्रिगेड पहुंची और 500 मीटर के दायरे में फैल चुकी आग पर करीब 10.30 बजे तक काबू पाया।
फिलहाल किसी जान की हानि नहीं हुई है। फैक्टरी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।