फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षकों के बीच झगड़ा, चले लात घूंसे

Fri, 25 Mar 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया का कहना है कि शिक्षकों के बीच हाथापाई होने की सूचना मिली है। स्कूल में ऐसा घटना निंदनीय है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लमलेहड़ा में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दो शिक्षक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों शिक्षकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए।
विज्ञापन


हंगामा होता देख स्कूल के अन्य शिक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद बीच बचाव किया। हालांकि स्कूल में छुट्टियां होने के चलते विद्यार्थी नहीं थे। शिक्षकों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को लमलेहड़ा स्कूल में तैनात शिक्षक विजय कुमार अपने स्कूल में काम कर रहे थे। इसी दौरान बडैहर स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने स्कूल में आकर किसी बात को लेकर बहस करनी शुरू कर दी। दोनों में मामूली सी कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए।
विज्ञापन


उधर, लमलेहड़ा स्कूल के अध्यापक विजय कुमार ने मामले की शिकायत मैहतपुर चौकी में दर्ज करवा दी है। वहीं उन्होंने मामले के संदर्भ में प्रारंभिक उपनिदेशक को भी शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। जबकि मारपीट के आरोपी शिक्षक ने भी पुलिस को शिकायत सौंपी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की होगी जांच: गुलेरिया
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया का कहना है कि शिक्षकों के बीच हाथापाई होने की सूचना मिली है। स्कूल में ऐसा घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें