फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में तयखाना बना छिपाई थी शराब की खेप, 50 पेटियां बरामद

Sat, 25 Aug 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा ब्रांड की शराब को हिमाचल में बेचने के गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पांवटा के बातामंडी में एक व्यक्ति के कब्जे से 50 पेटी (600 बोतलें) शराब बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपी ने चतुराई से गोशाला को तहखाना बना कर रखा था। खुदाई कर बनाए गए गुफानुमा इस तहखाने में शराब की पेटियां छुपाकर रखी गईं थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बातामंडी क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी का धंधा जोर शोर से चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने विशेष अन्वेषण टीम को बाता मंडी के संदिग्ध क्षेत्रों में चौकस नजर रखने को कहा।एसआईयू की टीम में शामिल एएसआई मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी रामकुमार, कमाल खान, आरक्षी रिजवान अली व विशाल कुमार ने शनिवार को पुख्ता सूचनाएं जुटा ली।
विज्ञापन


जिसके बाद बाता मंडी में दबिश दी गई। छापामारी के दौरान रामलाल निवासी बातामंडी के घर में बनी गोशाला में अवैध शराब देसी मार्का रसीला संतरा की 50 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि बाता मंडी निवासी आरोपी रामलाल के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ने शराब छुपाने के लिए गोशाला में खुदाई करके एक तहखाना तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें